नई दिल्ली, मई 28 -- गर्मी में जरा सी लापरवाही आपको बुरी तरह परेशान कर सकती हैं। पारा 45 डिग्री पार करने वाला है, ये कोई आम गर्मी नहीं है, इस तरह की भीषण गर्मी कई बार जान पर बन आती है। अगर आप जॉब में हैं या किसी भी काम से रोजाना ट्रैवल करते हैं, तो हाइड्रेशन का खाद ध्यान रखें! क्योंकि इस मौसम बॉडी आसानी से डिहाइड्रेट हो सकती है। इस मौसम बहुत से लोगों को ऑफिस में या कम से लौटने के बाद मसल्स में खिंचाव महसूस होता है, इतना ही नहीं उन्हें कमजोरी आलस और थकान का अनुभव होता है। ये सब डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण हैं। अगर ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाएं, तो एक चलता फिरता इंसान अगले दिन हॉस्पिटल में एडमिट नजर आ सकता है। काम के भाग दौड़ के बीच और ऑफिस ट्रैवलिंग के दौरान अगर बॉडी को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो कुछ खास तरह के ड्रिंक्स इसमें आपकी...