हापुड़, अप्रैल 16 -- बढ़ती गर्मी में आंखों में इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। यहां गुरूवार को जिला अस्पताल और सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में आंखों में इंफेक्शन संबंधित 55 मरीज पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों ने दवाईयां दी हैं। वहीं, गर्मी में आंखों की देखभाल करने के टिप्स दिए हैं। गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिस कारण आंखों में इंफेक्शन के केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरूवार को जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। यहां 740 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें 25 मरीज आंखों में दिक्कत संबंधित पहुंचे। आंखें लाल होने, सूखापन एवं अन्य शिकायत लेकर मरीज पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ाते ही, अस्पतालों में तेजी से बढ़े मरीज इसी तरह गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में 980 मरीज पहुंचे। यहां भी आंखों में दिक्कत संबंधित 30 मरीजों को ...