फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। दोआबा के तीनों टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लाखों की कमाई की जा रही है। इसके बावजूद टोल को लीज पर लेने वाली फर्मो द्वारा करोड़ों के राजस्व चोरी का मामला प्रकाश में आया है। तीनों टोल प्लाजा द्वारा 5.78 करोड़ रुपये के स्टांप की चोरी की गई। सबसे अधिक चोरी का मामला बड़ौरी टोल प्लाजा में स्टांप चोरी सामने आई है। बताते हैं कि जिंदपुर टोल प्लाजा को लीज पर लेने के लिए 100 रुपये के स्टांप पर अनुबंध किया गया है। जबकि कुल दो प्रतिशत के ब्याज दर से 15,99,780 का स्टांप शुल्क देय तथा एक प्रतिशत की दर से निबंधन शुल्क 7,99,890 रुपये देय है जबकि विलेख में 100 रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया गया है। इसी प्रकार बड़ौरी व कटोघन टोल प्लाजा पर भी स्टांप शुल्क व निबंधन शुल्क में खेल करते हुए महज 100 रुपये के स्टांप शुल्क ही अदा किया गया है। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.