बागपत, जून 12 -- बड़ौत वरुण लुहारी का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह बड़ौत स्थित उसके घर लगाया गया। परिजनों ने वरुण को गोली मारने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उसके पिता की रिहाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। करीब छह घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजनों ने वरुण के शव का अंतिम संस्कार किया। बड़ौत में मंगलवार शाम दिल्ली रोड स्थित अपनी कंफेक्शनरी की दुकान पर बैठे व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों के साथ मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। इस बीच उसे गोली भी मारी गई। वरुण ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। गुरुवार को पोस्टम...