बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। नगर की कोताना रोड पर सोमवार की अल सुबह परचून की चार दुकानों और उनके ऊपर बने मकान अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर दुकानों और मकान में रखा सामान बुरी तरह जल गए। हादसे में लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे काबू में करने में दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। नगर की कोताना रोड पर दो सगे भाई ज्ञाननेंद्र और देवेंद्र की पास-पास परचून की चार दुकान है। यह भी पढ़ें- बागपत : कोताना रोड पर भीषण आग, चार परचून की दुकानें और मकान जलकर राख दुकान के ऊपर ही उनके मकान है। इनमें दो दुकान फ्रंट पर और दो अंदर गली में है। सभी दुकानें अंदर से एक-दूस...