बड़ौत चेयरमैन बबीता तोमर रालोद के संसदीय दल की सदस्य बनी
बागपत, जुलाई 2 -- बड़ौत बड़ौत नगरपालिका परिषद की चेयरमैन बबीता तोमर को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संसदीय दल का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर रालोद नेता अश्वनी तोमर की पत्नी व नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। यह भी पढ़ें- रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.