बागपत, अगस्त 18 -- बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल गेम्स में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। दिव्य पब्लिक स्कूल थाना भवन शामली में 16 से 21 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में करीब 196 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। कड़े मुकाबलों के बीच बड़ौत की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की शील्ड अपने नाम की। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ौत की टीम का सामना डीपीएस नोएडा से हुआ। जिसमें उसने डीपीएस नोएडा को 51-12 के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बड़ौत की टीम के सामने फादर एंजल स्कूल गाजियाबाद की चुनौती थी। बड़ौत की टीम ने 63 अंक बनाए, जबकि गाजियाबाद की टीम महज 17 अंक...