जहानाबाद, जून 20 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के माली बगीचा गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में सपना कुमारी और नेहा कुमारी दोनों बहन घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में भूमि विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था। इसके लिए पहले भी विवाद हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...