दरभंगा, दिसम्बर 12 -- दरभंगा। तीन दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर बालिका सशक्तीकरण का अलख जगाने के लिए निकलीं पर्वतारोही व साइक्लिस्ट समीरा गुरुवार को दरभंगा पहुंचीं। आंध्र प्रदेश से यात्रा शुरू कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, एमपी और यूपी के रास्ते मधुबनी होते हुए दरभंगा आईं समीरा खान ने गुरुवार को शहर के कई स्कूलों में जाकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बड़े सपने देखने और उसे पाने के लिए नए रास्ते बनाने एवं अपनाने का संदेश दिया। समीरा ने छात्राओं से कहा कि हम महिला नहीं, इंसान हैं। हमें महिला के नाम पर कमजोर नहीं बनना है। खुद की प्रतिभा को निखारकर अपनी राह ढूंढते हुए शक्तिशाली बनकर उभरना है। शहर के विभिन्न विद्यालयों में समानता, लैंगिक भेदभाव, दहेज उत्पीड़न जैसी सामाजिक बाधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.