शामली, मई 12 -- शामली। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंगलवार को सीएचसी शामली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व हनुमान धाम पर विशेष पूजा अर्चना की गई और श्री हनुमान की आरती में भाग लिया गया। जहां श्री हनुमान को भोग लगाकर भ्ंाडारे का शुभारंभ गया किया। इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेंद्र कुमार, सर्जन डॉ. मनीष राठी, डॉ. दीपक चौधरी, एनेस्थेटिस्ट डॉ. तिलक, पैथोलॉजिस्ट डॉ. तरुण चौधरी, फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक, डॉ. शशिकांत, ऑर्थापेडिक सर्जन डॉ. राघव अग्रवाल, डॉ. रामनिवास, कासिम, अंकित कुमार, अंकुर कुमार सहित समस्त स्टाफ का आर्थिक सहयोग रहा...