बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बड़े मंगलवार के अवसर पर शक्ति नगर साईं विहार कॉलोनी स्थित सनातन मंदिर की ओर से छबील शिविर लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरित किया गया। पहली बार आयोजित इस सेवा कार्य में मंदिर समिति और कॉलोनीवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंगलवार को दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर रही, लेकिन इसके बावजूद मंदिर परिसर के बाहर लगाए गए शिविर में लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही। समिति के सदस्य राह चलते लोगों, वाहन चालकों, मजदूरों और जरूरतमंदों को रोक-रोककर शर्बत पिलाते नजर आए। गर्मी और लू से परेशान लोगों ने शर्बत पीकर राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की। यह भी पढ़ें- रोडवेज परिसर में लगाया शिविर, पिलाया ठंडा शर्बत शिविर के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ सेवा कार्य म...