औरैया, सितम्बर 23 -- पूर्वा सोमवंशी गांव में 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी पिता ने वारदात के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर सहार पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्वा सोमवंशी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक उम्मेद सिंह पर सोमवार देर रात अपने 15 वर्षीय बेटे ईशू उर्फ रिशू की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार, गांव में किशोर के खिलाफ चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे पिता नाराज था। यह भी पढ़ें- यूपी में पिता बने हैवान! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में बेटे को पीटकर मार डाला सोमवार रात शराब के नशे में उम्मेद का बेटे से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने किशोर की बेरहमी से ...