बरेली, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सरकारी दफ्तरों में बापू और शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर शंभू कुमार ने कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी बचपन से ही सच्चाई और ईमानदारी के पथ पर चलने वाले व्यक्ति थे। उनका मानना था कि बड़े बदलाव के लिए अहिंसा और सत्याग्रह सबसे प्रभावी हथियार है। डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों में वैष्णव वचन, रघुपति राघव राजा राम, चदरिया झीनी रे झीनी, श...