चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला प्रशासन ने जान बूझकर बैंकों का ऋण अदा न करने वाले बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बैंक अफसरों के साथ मिलकर बकाया वसूली में तेजी पकड़ी है। बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर उनको नोटिसें थमाई जा रही है। इसके साथ ही बकाया अदा न करने वालों की कुर्की व नीलामी करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।शुक्रवार को तहसीलदार राजापुर भारत प्रताप सिंह की अगुवाई में अमीन गुलाबधर शुक्ला व बैंक प्रबंधक आशीष कुमार ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर वसूली अभियान शुरु किया। यह बड़े बकाएदार जान बूझकर बकाया राशि जमा नहीं कर रहे है। टीम ने इन सभी के यहां पहुंचकर तत्काल बकाया अदा करने की हिदायत दी। तहसीलदार ने बताया कि बकाया अदा न करने वालों को अंतिम न...