लातेहार, मई 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बड़े पैमाने पर अवैध ईंटो की खुलेआम बिक्री हो रही है। ईंट बेचने के लिए कोई चालान रसीद नहीं रहता है। रोज ट्रैक्टरों से बिना चालान रसीद के 25 से 30 हजार अवैध ईंट को भट्ठा से लाकर बेचते देखा जाता है। इससे लाखो रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है, लेकिन इस तरफ से विभागीय अधिकारी अपनी आँख मूंद लिए हैं। बता दे कि चिमनी सहित कई अवैध ईंट भट्ठे सुलग रहे हैं। इस दौरान अवैध ढंग से मिट्टी का खनन भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अवैध ईंट भट्ठा संचालको को कागजात की जांच के लिए नोटिस भी दिया गया था, लेकिन मामला सब ठंडे बस्ते में चले जाने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...