उन्नाव, फरवरी 23 -- उन्नाव। बड़ा चौराहा स्थित भगवान शिवशंकर की मूर्ति के नवीनीकरण और चौराहे के सौंद्रर्यीकरण कार्य के लिए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भूमि पूजन किया। इसके बाद जेई के साथ ब्लू प्रिंट के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रस्तावित सौन्दर्यीकरण कार्य की जानकारी दी। चौराहे को आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, आकर्षण डिजाइन, सुगम यातायात व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण के साथ एक नई पहचान दी जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सभासद बृजेश पाण्डेय, पूर्व सभासद बृजेश वर्मा, व्यापारी नेता अखिलेश अवस्थी, अमित मिश्रा, संजय गुप्ता, नीरज बाजपेयी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...