साहिबगंज, जून 18 -- साहिबगंज। संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता 2026 जिला में बड़े खेल आयोजन के लिए भविष्य का मैदान तैयार गया। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 जून तक यहां हुआ। मौके पर शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम, पुलिस लाइन मैदान, संत जेवियर स्कूल मैदान के अलावा चांद-भैरव व फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम यानी पांच स्थानों पर तीन दिनों कुल 15 खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। खेल के जानकार बताते हैं कि जिला पुलिस की ओर से यहां उपलब्ध खेल उपकरणों, सामग्रियों व संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सफल आयोजन किया। इस आयोजन से भविष्य में यहां किसी बड़े खेल आयोजन के लिए रास्ता साफ हो गया है। ऐसा होना जिले में खेल के क्षेत्र में आधारभूत संरचना एवं खेल संस्कृति के विस्तार की पृष्ठभूमि को भी दर्शाता है। जिला पुलिस की ओर से सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया ग...