जौनपुर, जून 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र की बड़ेरी पुलिस चौकी अंतर्गत परौती गांव जाने वाले मोड़ के पास स्थित बीएसएनएल टॉवर के सामने शनिवार की सुबह लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिश के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक नीले रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से आसपास के बाजार में घूमता हुआ दिखाई देता था। यह भी पढ़ें- बड़ेरी में बीएसएनएल टावर के सामने मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजकर वहां मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहां पहचान के लिए 72 घ...