मधुबनी, जून 14 -- झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में शनिवार की रात चोरों ने बंद पड़े दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति निकाल ले गए। पर घटना दीप गांव के वार्ड- 12 की है, जहां चोरों ने दो सूने घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों गृहस्वामी वर्तमान में सपरिवार दूसरे शहरों में रहते हैं, जिसके कारण घर बंद रहता है। उदय शंकर झा के घर के खिड़की का सरिया काट कर चोर घुसे हैँ। इसके बाद उसी छत के सहारे अनिल कुमार झा के घर गए। जानकारी के अनुसार, दीप गांव निवासी उदय शंकर झा और अनिल कुमार झा के घरों में चोरी की है। उदय शंकर झा पहले झंझारपुर में कपड़े की दुकान चलाते थे, लेकिन करीब चार माह पहले ही वह सपरिवार रोजगार के सिलसिले में नोएडा चले गए हैं। दूसरे गृहस्वामी अनिल कुमार झा भी लंबे समय से सपरिवार मुंबई में र...