वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम ने सोमवार को सर्किट हाउस में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। समिति ने कहा कि बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कंट्रोल रूम स्थापित कर निर्माण कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित हो। जिन परियोजनाओं में फंड की जरूरत है, उन्हें शासन को पत्र भेजकर अवश्य सूचित करें। बैठक में परियोजनाओं की अद्यतन फोटोग्राफ ही प्रस्तुत की जाए। परियोजना के लिए नामित नोडल अधिकारी निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करते रहें। इससे पहले समिति की सभापति मनीषा अनुरागी, सदस्य गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत, महेंद्र नाथ यादव और गौरी शंकर वर्मा का अधिकारियों ने स्वागत किया। समिति ने कहा कि निर्माण कार्यों में बेवजह लेटलतीफ़ी न क...