नवादा, फरवरी 1 -- हिसुआ, निज संवाददाता। काफी लंबे अर्से के बाद गड्ढे और खाई में तब्दील हो चुकी हिसुआ के तिलैया जंक्शन जाने वाली सड़क का एक ओर जहां कायाकल्प हो चुका है। वहीं दूसरी ओर इस सड़क पर बने कई बड़े-बड़े अवैध ब्रेकर लोगों के जान को खतरे में डाल रहा है। वर्षों से उपेक्षित हिसुआ से तिलैया जंक्शन की ओर जाने वाली सड़क का हाल ही में मरम्मत किया गया है। यह सड़क क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए आने-जाने का एकमात्र साधन है। जिससे होकर हिसुआ, नरहट और मेसकौर प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोग आते-जाते हैं। साथ ही तिलैया जंक्शन आने-जाने का भी यही एकमात्र साधन है। जंक्शन से पूर्व मदनेश्वर महादेव मंदिर के समीप से यह सड़क रेलवे समपार फाटक पारकर भीम बिगहा होते हुए नरहट और मेसकौर की की ओर जाती है। जो इन दोनों प्रखंड की दूरी हिसुआ से कम करती है। लेकिन सबसे बड़ी विड...