बिहारशरीफ, मई 15 -- बड़ीमठ में आज जुटेंगे भूमिहार समाज के लोग परवलपुर, निज संवाददाता। पटना के गांधी मैदान से शुरू भूमिहार बैठकी का विस्तार जिलों में भी होना शुरू हो गया है। शनिवार को प्रखंड के बड़ी मठ धर्मस्थान में जिले के भूमिहार जुटकर सामाजिक संदेश देंगे। बैठकी के संयोजक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बैठकी में राजनीति पर चर्चा की सख्त मनाही होगी। इसमें सिर्फ समाज के आपसी सहयोग एवं कुप्रथाओं को दूर करने के उपायों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसमें बड़ी मठ धर्मस्थान के महंथ सह भारत साधु समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी केशवानंद, अंकित चंद्रायन समेत कई प्रबुद्ध लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...