नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Samsung Smartphone Price Hike: सैमसंग के फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने भारत में अपने दो लोकप्रिय A-सीरीज 5G स्मार्टफोन Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की है। दोनों फोन इसी साल भारत में लॉन्च हुए थे और अब इनके अलग-अलग वेरिएंट पहले के मुकाबले 2000 से लेकर 5,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Galaxy A37 5G के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल पर हुई है। फोन की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ गई है जिससे ग्राहकों को 5000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। इन दोनों फोन में 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और AI फीचर्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Samsung ने इन फोन में 7 साल तक लंबे OS अपडेट मिलते है। Samsung Galaxy A37 5G की नई कीमत Sa...