नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है बल्कि यह धीरे-धीरे एक सुपर ऐप बनता जा रहा है। कंपनी ने भारत में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब सीधे WhatsApp से ही आप अपने मोबाइल नंबर पर प्रीपेड रिचार्ज कर पाएंगे। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के सभी प्रीपेड यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी। पहले जहां रिचार्ज करने के लिए अलग-अलग ऐप जैसे Paytm, Google Pay या टेलीकॉम कंपनी के ऐप पर जाना पड़ता था, अब वही काम WhatsApp के अंदर ही हो जाएगा। भारत में पहले से ही WhatsApp Pay का इस्तेमाल लाखों लोग कर रहे हैं और अब कंपनी उसी को और आगे बढ़ाते हुए रिचार्ज जैसी सुविधा भी जोड़ रही है। इससे यूजर्स का समय बचेगा और पूरा काम एक ही ऐप में हो जाएगा। यह फीचर फिलहाल धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, यानी सभी यूजर्स को एक...