समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- बड़हिया (लखीसराय)। नगर के बाईपास स्थित एनएच-80 पर शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर की पंजाबी गली नंबर चार, वार्ड नंबर 27 निवासी विश्वजीत सिंह की पुत्री कल्याणी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, कल्याणी अपने ननिहाल बड़हिया वार्ड संख्या 18 निवासी संजय प्रसाद के घर अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आई थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और महिलाएं 'विध' (वैवाहिक रस्म) के लिए बाहर निकली थीं। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड इसी दौरान बड़हिया बाईपास के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने विश्वजीत सिंह को टक्कर मारते हुए मासूम कल्याणी को...