लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया थाना पुलिस ने रविवार की देर रात टाल क्षेत्र से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गया जिले के खिजिरसराय थाना अंतर्गत बसानबीघा टोला निवासी स्व. विशंभर सिंह के पुत्र दिनेश प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिसके जरिए मृतक की पहचान संभव हो सकी। पहचान होने के बाद पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दिनेश प्रसाद करीब दो महीने पहले काम के सिलसिले में ओडिशा के पुरी गए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में वे बड़हिया कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहले लखीसराय भेज...