भभुआ, जनवरी 6 -- कुआं के ठंडा पानी से स्नान करने से बच्चों की हो जा रही तबीयत खराब खराब मोटर की 15 दिनों में भी नहीं कराई गई मरम्मत, ग्रामीण है परेशान (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। जंगल व पहाड़ से घिरे अधौरा प्रखंड के बड़गांव खुर्द की नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद है। इसके मोटर में आई खराबी को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। मजबूर ग्रामीण चुआं और कुआं के पानी पर निर्भर होकर अपना काम चला रहे हैं। ठंड के इस मौसम में ग्रामीणों को घर से डोर-बाल्टी लेकर दो से तीन किमी. पैदल चलकर कुआं पर जाना पड़ रहा है। खुली जगह पर कुआं के ठंडा पानी से स्नान करने पर बच्चों की तबीयत खराब हो जा रही है। ऐसे में अधिकतर बच्चे बिना स्नान किए स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं। पुरुषों के स्नान करने का महिलओं को इंतजार करना पड़ रहा है। गांव के ग्रामीण जितेन्द्र कुमार, मालती ...