फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। ऐतिहासिक गांव बड़खल में शिलान्यास के आठ महीने बाद भी सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब गन्दगी गांव की पहचान बन गई है। यहां टूटी सड़कें और हर तरफ गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। स्थानीय लोग नगर निगम के अधिकारियों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी फरियाद कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। गौरतलब है कि बड़खल गांव की सड़कों और गलियों के निर्माण का शिलान्यास चार अगस्त 2025 को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर पत्थर भी लगा है। एक जनसभा हुई। जिसमें मेयर प्रवीण जोशी और विधायक धनेश अदलक्खा भी मौजूद थे। मंत्री ने तुरंत काम शुरू करने के आदेश दिए थे, लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी काम शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.