बड़की नदी का पुल जर्जर, हादसे की आशंका बढ़ी
चतरा, जून 4 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी से पिलतौल पांडे महुआ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित बड़की नदी का पुल भारी बारिश के कारण पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार बारिश से पुल के नीचे की मिट्टी भराव और ढ़लाई बह जाने के कारण इसकी नींव कमजोर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पर आवागमन करना अब जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। और लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंच सकता है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाड़ी और दो पहिया वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बरसात के पूर्व समय रहते पुल को शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.