कौशाम्बी, जून 30 -- पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव के सामने ससुरखदेरी नदी में रविवार की शाम को 65 वर्षीय वृद्धा का शव मिला था। वृद्धा के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मंगलवार को शेरगढ़ मजरा भोजपुर गांव के लोगों ने शव की शिनाख्त बड़की देवी (65) के रूप में की। बताया कि बड़की देवी के पति की मौत हो चुकी है। उसके बेटे का भी देहांत हो चुका है। वृद्धा के शव की पहचान नाती वशिष्ठ और देवर देशराज ने की है। यह भी पढ़ें- तांतनगर पुलिस ने काठभारी नाला के पास से एक बुजुर्ग महिला का शव किया बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...