बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मीट व्यापारियों द्वारा अवैध ढंग से सड़क पर रखे गए सामान हटवाया गया। मीट व्यापारियों द्वारा बड़का रोड पर सड़क पर लोहे के जाल रखकर अतिक्रमण किया गया था। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा नगर पालिका प्रशासन को लगातार शिकायत की जा रही थी। जिसमें व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण सड़क पर लगने वाले एग्जाम की शिकायत की गई। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नेमचंद के निर्देशन में अभियान चलाया गया। जिसमें व्यापारियों को चेतावनी देते हुए सड़क पर रखे सामान को उठवाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी गई, दोबारा सामान सड़क पर रखना पर सामान जप्त की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नितिन वर्मा, नरेंद्र त्य...