बक्सर, जून 22 -- पेज चार पर फ्लायर ----- अनुष्ठान वृंदावन धाम से पधारे संतों की वाणी से भक्तिमय हुआ वातावरण धार्मिक ध्वजों से पूरा ठाकुरबाड़ी परिसर उत्सव स्थल में तब्दील फोटो संख्या- 04, कैप्सन- बड़का ढ़काईच में यज्ञ के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु। डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल के बड़का ढकाईच गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ ठाकुरबाड़ी इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। यहां आयोजित श्रीराम दरबार हनुमत सह श्री राधेकृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में दूर-दराज से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है।

धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और कथा प्रवचन से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा है। यह महायज्ञ आगामी 25 जून तक चलेगा। महायज्ञ का आयोजन प्रसिद्ध संत गोविंदाचार्य जी महाराज के देखरेख में संपन्न हो रहा है। ...