मेरठ, दिसम्बर 26 -- परतापुर स्थित एक कॉलेज के बाहर ब्वॉयफ्रेंड को लेकर छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई और बेल्ट चली। एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर बेल्ट से हमला किया। कुछ छात्रों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। प्रकरण में पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा को पुलिस ने खोज निकाला है और उससे तहरीर ली जा रही है। परतापुर में हाईवे स्थित कॉलेज के गेट पर दो छात्राओं के बीच दो दिन पहले जमकर मारपीट हुई थी। एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर बेल्ट से हमला किया। कुछ छात्रों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर छात्रा ने एक नहीं सुनी। कुछ लोगों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परतापुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि दोनों छात्राएं बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं हैं। बेल्ट से हमला करने वाली छात्रा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.