सोनभद्र, जून 9 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के बधौरा क्षेत्र स्थित पावर प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने बताया कि बॉयलर में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच श्रमिक संगठन भी मुखर हो गये है। निजी पावर प्लांटों में सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था में कोताही के आरोप लगाये है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक की पहचान अंगद चौधरी पुत्र शम्भू चौधरी निवाासी ग्राम. सुन्डीपुर थाना. कांडी जिला.. गढ़वा झारखंड के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...