मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा। ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बाबू शिवनाथ अग्रवाल डिग्री कॉलेज में श्याम चरण हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्रधानों को स्मृति चंद्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत मिशन कायाकल्प में ग्राम प्रधानों के महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्व पर एआरपी डोरी लाल शर्मा ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सर्ग शिवकुमार, अनुभा रानी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, हरिकांत, अशोक, प्रिया, कृष्णा कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रीस कौशिक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.