बागेश्वर, मार्च 14 -- द हंगल प्रोजक्ट के तत्वावधान में गरुड़ में ब्लॉक लेवल वीरांगना महिला जन संगठन का गठन किया। विकास खंड के चार क्लस्टरों के 110 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को वीरांगना महिला संगठन का सदस्य चुना गया। जिला संयोजक बसंती कपकोटी ने बताया कि वीरांगना महिला जन संगठन नाम से प्रदेश भर में संगठन निर्माण का अभियान चल रहा है। महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा संवाद किया जा रहा है। अध्यक्षा आनंदी देवी ने कहा कि वर्तमान में वह ग्राम प्रधान हैं और वीरांगना संगठन से जुड़कर उनको पंचायती राज और महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी बहुत सी जानकारी मिली, जिसका उपयोग करके वे अपनी ग्राम सभा को और बेहतर करेंगी। अध्यक्षा पद पर आनंदी देवी, उपाध्यक्ष पूजा दोसाद, सचिव दीपा जोश...