गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंडसी, सोहना में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एससीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट गुरुग्राम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न सरकारी स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने योग आसनों की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सुमिता रांगी के नेतृत्व व डीआरयू विंग इंचार्ज एवं सीनियर लेक्चरर अरुण कुमार राघव की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने संतुलन, लचीलापन और अनुशासन से जुड़े योग आसनों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि योग विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक रूप से स्वस्थ बनाने में ...