शाहजहांपुर, मई 9 -- कांट। राजकीय इंटर कॉलेज कांट में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल पड़ेंचा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय नवादा रुद्रपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि मेजबान राजकीय इंटर कॉलेज कांट की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने विजेता छात्राओं को सम्मानित कर जनपदीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पंकज कुमार, आशीष कुमार सिंह, संजय सैनी, मुकेश कुमार सिंह, राजीव कुमार शर्मा, पवन कुमार राजपूत, विपिन त...