गंगापार, जनवरी 21 -- ब्लॉक से मतदाताओं की सूची बुधवार को तमाम बीएलओ ले गये। गुरुवार को घर घर दस्तक देकर दस्तावेजों को देखकर आगे की कार्रवाई करेंगे। जानकारी एडीओ पंचायत मांडा अरुण कुमार यादव ने दी कि बुधवार को मांडा ब्लॉक में आकर तमाम बीएलओ मतदाताओं की सूची ले गये। सूची ले जाने के बाद गुरुवार को घर घर दस्तक देकर दस्तावेजों की मांग और कटे नामों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मतदाता सूची में फिलहाल नाम तो है, लेकिन वर्ष तीन से मैंपिंग करने में दिक्कत आ सकती है। अभी फिलहाल मांडा क्षेत्र में घर घर दस्तक का कार्य बुधवार को शुरू नहीं हो पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.