ब्लॉक से थमी मेमू ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
देवघर, जुलाई 27 -- जसीडीह। आसनसोल मंडल में आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार को लिए गए विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। दोपहर करीब 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले ब्लॉक के चलते यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे ने पहले ही ट्रेनों के विनियमन और रद्दीकरण की सूचना जारी कर दी थी। ब्लॉक के कारण 63505 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू, 63508 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू, 63298 झाझा-देवघर मेमू और 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू को पूर्णतः रद्द रखा गया। वहीं 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू का अल्प समापन आसनसोल में किया गया। जिसके कारण आसनसोल से झाझा के बीच यह ट्रेन नहीं चली। यह भी पढ़ें- रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें होगी प्रभावित इसी प्रकार 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू का अल्प प्रारंभ आसनसोल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.