गोरखपुर, मार्च 9 -- पीपीगज हिंदुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया बिका खण्ड सभागार में रविवार को उत्साह और सौहार्द के माहौल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने की। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। समाज में सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है...