शामली, मार्च 13 -- कस्बा स्थित थानाभवन ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसमे आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खण्ड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा द्वारा शारदा प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए। प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से नोडल शिक्षक/शिक्षिका द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, ललित शर्मा, विनोद कुमार, अंकित कुमार गोयल, चौतन्य शर्मा उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर (सन्दर्भदाताओं) द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के शिक्षण मॉड्यूल की विषय वस्तु को...