सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को ग्राम प्रधान व स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्यों की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। खैरहा प्राथमिक विद्यालय व महमूदपुर जंगल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। उघडपुर भटपुरा कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने बालिका शिक्षा पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर अभिभावकों को बाल विवाह के बजाए शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। प्रधान अमित सिंह, हमजाबाद गिरिजा सिंह, सुनील पांडेय, कृपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.