ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आज
पाकुड़, जून 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एनआईडी पल्स पोलियो जून 2026 राउंड, एसीएस, अनीमिया मुक्त भारत और 100 दिन टीबी खोज अभियान, परिवार नियोजन, नियमित प्रतिरक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में बैठक आहुत की गई है। बैठक में भाग लेने हेतु प्रमुख, उप प्रमुख, बीस सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, अंचलाधिकारी, बीइईओ-1 व 2, थाना प्रभारी, सीडीपीओ, बीपीआरओ, सभी पंचायत के मुखिया, सभी पंचायत के पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस के बीपीएम तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी महिला पर्यवेक्षिका को सूचित कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.