मधेपुरा, अप्रैल 23 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में सोलर लोन मेला लगाया जाएगा। इस दौरान घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए आसान शर्तों पर ऋण मुहैया कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान का भी प्रावधान किया गया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई रजीव रंजन ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सोलर लोन मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में घर की छतों पर सोलर पैनल लगा कर मुफ्त में बिजली पैदा की जा सकती है। केंद्र सरकार द्वारा जारी इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...