प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कुंडा, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के संग बैठक हुई। जिसमें सभी विभागों ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। होम्योपैथिक, आर्युवैदिक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों को दवाएं दी गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार के तहत सीडीपीओ प्रियंका गुप्ता के निर्देशन में दो गर्भवती महिलाओं के गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगाकर किसानों की ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री की। बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में अपना सहयोग देने को कहा। इस मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के साथ बाबागंज बीडीओ राजेन्द्र नाथ पाण्...