उन्नाव, अप्रैल 6 -- नवाबगंज। ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शशिकांत राजपूत, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र द्विवेदी तथा विधायक प्रतिनिधि वाणिकांत द्विवेदी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी रोहित प्रधान समेत अन्य स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...