मुरादाबाद, मार्च 9 -- सोमवार को ब्लॉक डिलारी में तैनात कर्मचारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रुका मानदेय प्राप्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी योगेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, इंतजार हुसैन, ममता रानी, मोहम्मद इस्लाम, अरशद अली, संजय कुमार,महेश कुमार, ओमकार, खालिद, पुष्पेंद्र, तालिब हुसैन, वसीम अहमद, नवनीत, अखलाक, मोबीन आदि ने लिखित ज्ञापन देकर बताया कि विगत जुलाई 2025 से विभागीय अधिकारियों ने मानदेय उपलब्ध नहीं कराया। मानदेय न मिलने से परिवार का खर्च चलाने में परेशानी आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.