बिजनौर, दिसम्बर 3 -- स्योहारा। बुधवार को सीएचसी द्वारा 30 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। सभी सत्रों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सीएचसी स्योहारा में टीका सत्र का उद्घाटन यादराम सिंह और अधीक्षक डॉ. स्नेही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने बताया कि सीएचसी में बच्चों को ओपीवी की खुराक पिलाई गई। टीकाकरण सत्रों के माध्यम से पूरे दिसम्बर माह टीका उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों को 11 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए पांच साल में सात बार टीकाकरण जरूरी है। डॉ. स्नेही ने बताया कि टीका उत्सव की सभी गतिविधियां यूविन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। पूर्व में पंजीकृत सभी बच्चों का टीकाकरण अधुनान्त किया जाए, अपंजीकृत को भी ...