कुशीनगर, मई 2 -- कुशीनगर। जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं के बेहतर संचालन और निगरानी को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे ने सख्ती दिखाते हुए सभी सीडीपीओ व कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर ही निवास करने के निर्देश जारी किये हैं। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि कई स्थानों पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं रहते हैं, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने मुख्यालयों पर अनिवार्य रूप से निवास करें। यह भी पढ़ें- यूपी में आंगनबाड़ी भर्ती का बड़ा मौका, 198 पदों पर निकली व...